1. Home
  2. फसलें

गन्ने की नई वैरायटी देगी भरपूर उत्पादन एवं भरपूर होगी रोग प्रतिरोधी क्षमता

sugercane

गन्ना किसानो के लिए हाल ही में दो नई वैरायटी आई है। जिनमे बेहतर रोग प्रतिरोधी क्षमता के साथ साथ अधिक उत्पादन देने की क्षमता है। उत्तर प्रदेश राज्य में गन्ने की दो नई किस्मे विकसित की गई है।  इनका नाम 19231 और 17451 है। गन्ना किसानो के लिए अच्छी खबर ये भी है की उत्तर प्रदेश  राज्य सरकार की तरफ से गन्ना किसानो को अपने खर्च पर इन वैरायटी के बीज सोसायटी एवं गन्ने मिल के जरिये पहुंचाने वाली है। जिसका खर्च सरकार वहन करने वाली है। पुरे प्रदेश में किसानो को आसानी से इन किस्मो के बीज मिलेंगे। 

इन किस्मो की खासियत

राज्य के गन्ना शोध परिषद् शाहजहांपुर में हाल ही में दो नई वैरायटी को विकसित किया गया है। जो की को.शा. 19231 (लाहिड़ी) और को.से. 17451 (कृष्णा) है और इन किस्मो में उच्च उत्पादन एवं अधिक मिठास की क्षमता होने के साथ साथ रोगो के प्रति उच्च रोग प्रतिरोधक क्षमता है। 1923 लाहिड़ी की उत्पादन क्षमता लगभग 92.05 टन प्रति हेक्टेयर और इसमें शर्करा प्रतिशत (जनवरी)  रस में 17.85%, गन्ने में 13.20% के लगभग होता है। इस किस्म में गन्ना ठोस, मोटाई मध्यम एवं पोरी लम्बी होती है। इसमें  गूदे के मध्य बारीक छिद्र और अगोला पर हल्के रोयें होते है। 

जबकि इसमें गन्ने में लगने वाले लाल सड़न रोग के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता कुछ हद तक होती है। जबकि दूसरी किस्म को.से. 17451 (कृष्णा) में औसत उपज 87.96 टन प्रति हेक्टेयर के करीब हो सकती है। इसमें शर्करा प्रतिशत (जनवरी) रस में 16.63%, गन्ने में 12.82% के करीब एवं ये बेहतर उपज के साथ यह किस्म पुरानी बि.उ.120 जी.सी. का उन्नत रूप है। और इस किस्म में गन्ने का आकार मध्यम मोटा, ठोस और लंबी पोरी वाला होता है

राज्य के लिए अन्य बेहतर उत्पादन देने वाली किस्मे 

उत्तर प्रदेश राज्य की मिटटी के लिए इन किस्मो के अलावा अन्य कई किस्मे है जो बेहतर उत्पादन की क्षमता रखती है। इसमें Co 0238 (कुसुम) शामिल है जो की 90-110 टन/हेक्टेयर तक उत्पादन की क्षमता रखती है। इसमें 12-13% चीनी की मात्रा होती है। इस वैरायटी में मोजेक एवं लाल सड़न रोग के प्रति रोधक क्षमता पाई जाती है। इसके अलावा  Co 0118 वैरायटी भी है जो की 80 से 100 टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन की क्षमता रखती है। इसमें चीनी की प्रतिशत 12.5-13.5% तक होती है लेकिन ये वैरायटी जल्दी पकने वाली, रसदार गन्ना, मोटी और लंबी पोरी के साथ अधिक उत्पादन की क्षमता वाली किस्म है।