बढ़ते तापमान पर गेहू की फसल में नुकसान, जाने क्या करे उपाय

हालाँकि बारिश जरूर इस मौसम में दर्ज हुई है जिससे फसलों में फायदा हुआ है, लेकिन गेहू की फसल इस समय ग्रोथ पर है और फ़िलहाल गेहू को ठण्ड की जरुरत है। अधिक उत्पादन के लिए गेहू के लिए उचित तापमान बेहद जरुरी है। लेकिन धीरे धीरे तापमान में इजाफा हो रहा है। जिससे गेहू की ग्रोथ पर प्रभाव होने की संभावना अधिक है। हालाँकि सरसो की फसल पर इसका प्रभाव नहीं होगा। क्योकि सरसो में फलिया आ चुकी है और ये तापमान फ़िलहाल सरसो के दानो के भराव के लिए ठीक है लेकिन गेहू के लिए फ़िलहाल तापमान का बढ़ना ठीक नहीं है।
बढ़ते तापमान में कैसे करे गेहू की फसल का बचाव
रबी के सीजन में तापमान काफी महत्पूर्ण है। ठण्ड के मौसम में फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलती है। लेकिन अभी धीरे धीरे तापमान के बढ़ने से ग्रोथ प्रभावित होगी, इससे गेहू के उत्पादन पर असर होगा। 20-25 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान गेहू के लिए ठीक रहता है। लेकिन जैसे जैसे तापमान इससे अधिक बढ़ता है तो गेहू के दानो पर इसका असर होने लगता है। पूर्ण रूप से बालियों में गेहू के दानो का विकास नहीं हो पाता है जिससे गेहू वजन में हल्के होते है। गेहू की फसल बढ़ते तापमान के साथ जल्दी कटाई के लिए तैयार हो जाती है। ऐसे में किसानो भाई कुछ सावधानी रख सकते है। जिससे बढ़ते तापमान का गेहू की फसल पर असर कम किया जा सकता है।
समय पर सिंचाई करना जरुरी
फ़िलहाल बढ़ते तापमान के साथ गेहू की फसल के लिए सिंचाई काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। बढ़ते तापमान के साथ मिटटी में नमि की मात्रा कम होने लगती है। जिससे गेहू का पौधा धीरे धीरे ग्रोथ खो देता है। गेहू की जड़ अन्य फसलों की तुलना में काफी ऊपर होती है। जिससे पानी की कमी ऊपर की सतह में नमी कम होने के साथ तुरंत होती है। ऐसे में जरुरी है की गेहू में समय पर सिंचाई करते ताकि पोधो को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले और बढ़ते तापमान का असर न हो।
तापमान रोधी फसलों का चयन जरुरी
जिन क्षेत्रों में अक्सर तापमान सम्बंधित दिक्क़ते गेहू की फसल के लिए होती है उनको ऐसे गेहू की किस्म का चयन करना चाहिए जो अधिक तापमान में भी बेहतर उत्पादन दे सके। ऐसी कई किस्मे देश में कृषि साइंटिस्ट द्वारा विकसित की गई है। जो कम पानी एवं अधिक तापमान में भी अच्छी पैदावार दे सकती है। इसलिए गेहू की बुआई से पहले पर्यावरण के मुताबिक किस्म का चुनाव करना बेहतर रहेगा।
खरपतवार को खत्म करे
यदि गेहू के खेत में खरपतवार है तो उसको खत्म करना जरुरी है। क्योकि भूमि के पोषक तत्वों एवं पानी की मात्रा को काफी मात्रा में खरपतवार सोखते है। जिससे फसलों को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व एवं पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में खरपतवार नाशक का उपयोग करके इसको खत्म किया जा सकता है। खासकर गेहू की फसल में जंगली पालक, जंगली जई जैसे खरपतवार गेहू के उत्पादन को प्रभावित करते है। और अधिक तापमान होने की स्थिति में इनकी ग्रोथ काफी तेजी के साथ होती है। इससे खेत में गेहू की ग्रोथ कम होती है। इसके साथ ही नजदकी कृषि कार्यालय में भी बढ़ते तापमान में गेहूं की फसल को सुरक्षित रखने के लिए जानकारी ली जा सकती है।