1. Home
  2. लेटेस्ट न्यूज़

5 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजबूरो को मिलेगी 10 हजार रु की राशि, सरकार ने शुरू की योजना

krishi worker
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 19 जनवरी को कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए थे और अब 20 जनवरी को भी भूमिहीन कृषि मजदुर वर्ग के हित के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसमें सालाना आधार पर 10 हजार रु की आर्थिक मदद दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि कल्याण योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों की दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार एक के बाद एक अहम फैसले कृषि वर्ग के लिए लिए आई है। 19 जनवरी को कैबिनेट मीटिंग के दौरान धान किसानो को 800 रु बोनस एवं अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। जिससे प्रदेश के लाखो किसानो को धान की फसल पर 3100 रु तक बोनस एवं MSP दर को मिलाकर फायदा होने वाला है। और अभी 20 जनवरी के दौरान प्रदेश में सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूर वर्ग के लिए दीनदयाल उपाध्याय कृषि कल्याण योजना की शुरुआत की है। जिससे प्रदेश के 5.62 लाख कृषि मजदूरों को इसका फायदा होगा।  

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा फायदा 

प्रदेश में सरकार किसानो एवं मजदूर वर्ग के लिए कई अहम निर्णय ले रही है, सरकार के प्रयास से किसानो एवं कृषि मजदूरों को काफी फायदा होने वाले है। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा 20 जनवरी को दीनदयाल उपाधयाय भूमिहीन कृषि कल्याण योजना की शुरुआत की गई है। और इस योजना के तहत प्रदेश में जितने भी कृष्ण मजदुर है उनको सालाना आधार पर 10 हजार रु की आर्थिक मदद दी जारी की गई है। जिससे इन मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस योजना के तहत 62 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। जिससे मजदूर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाएंगे। 

किसानो के लिए भी बोनस की घोषणा 

राज्य सरकार ने 19 जनवरी को किसानो के हित में भी बड़े अहम निर्णय लिए है। प्रदेश में लाखो धान के किसान है, जिनको अपने धान का उचित मूल्य मिले इसके लिए सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। फ़िलहाल किसानो के लिए 800 रु प्रति क्विंटल की दर से बोनस की घोषणा की गई है। किसानो को ये राशि धान MSP के साथ मिलने वाली है। किसानो के खाते में डायरेक्ट इस राशि को जमा किया जायेगा। जो किसान अपनी फसल को MSP पर बेच रहे है उनको अब 3100 रु प्रति क्विंटल की दर से लाभ मिलेगा।