1. Home
  2. लेटेस्ट न्यूज़

किसान के लिए हरियाणा सरकार की सौगात, सरसो की खरीद 15 मार्च से शुरू होगी, 5950 रु का MSP रेट तय

mustard

देश के अलग अलग राज्यों में सरसो की सरकारी खरीद शुरू होने में कुछ ही दिन शेष है। वही पर हरियाणा राज्य के किसानो के लिए सरकार ने 5950 रु सरसो के MSP मूल्य पर 15 मार्च से खरीद का कार्य शुरू होने जा रहा है। किसानो की सुविधा के लिए 108 मंडियों में MSP रेट पर सरसो की खरीद का कार्य शुरू होने जा रहा है। राज्य के किसानो की सुविधा के लिए इस बार तय समय से पहले ही सरसो की खरीद का कार्य शुरू होने जा रहा है। राज्य में सरसो की खरीद से पहले ही सभी तैयारी विभाग की तरफ से पूर्ण की जा चुकी है। किसानो की सुविधा के लिए सभी इंतजाम कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से किया जा रहा है। 

किसानो के लिए पंजीकरण जरुरी होगा

हरियाणा राज्य के जिन किसानो को अपनी सरसो की फसल MSP मूल्य पर बेचनी है उनके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी होगा। हरियाणा राज्य में लगभग 20 लाख एकड़ भूमि पर सरसो की फसल की जाती है। इस बार सरसो का अनुमानित उत्पादन प्रदेश में 15 लाख मीट्रिक टन से अधिक होने की उम्मीद है। हरियाणा राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार के दिन कृषि खरीद सम्बन्धित अधिकारियो को 15 मार्च से सरसो की खरीद को लेकर निर्देश दिए थे।

कैसे करे MSP के लिए पंजीकरण 

हरियाणा राज्य के किसानो को MSP दर पर अपनी फसल बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना जरुरी है। इसके लिए कही पर भी चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है। अपने नजदीकी CSC केन्द्रो की मदद से आसानी से किसान MSP के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करवा सकते है। इसके लिए उनको आधार कार्ड, आधार कार्ड से जुड़ा फ़ोन नंबर एवं जमीं से जुड़े कागजात आदि की जरूरत होने वाली है। राज्य के सभी CSC केन्द्रो पर MSP के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।