1. Home
  2. लेटेस्ट न्यूज़

आगामी 24 घंटो में बारिश की संभावना, इन हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

Weather
नए पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण राजस्थान समेत अन्य कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधिया होने की संभावना है, मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 22 जनवरी के दौरान राजस्थान राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राजस्थान के पूर्वी, पश्चिमी एवं उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। 

Mosam Update : एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाले है। राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों एवं हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते फिर से बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। 21 से 22 जनवरी के दौरान राजस्थान राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण पश्चिमी, पूर्वी एवं उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। वही पर राजस्थान राज्य के कुछ हिस्सों में 20 जनवरी को घने कोहरे की स्थिति दर्ज की गई है। राजस्थान के डूंगरपुर में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही आज राजधानी दिल्ली के पालम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री एवं लोधी रोड क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

21 से 23 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। इसका प्रभाव ठण्ड में बढ़ोतरी उत्तर भारतीय राज्यों में देखने को मिल सकता है। वही पर पिछले 24 घंटो के दौरान तमिलनाडु , पांडेचेरी एवं कराईकल क्षेत्र में भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है। फ़िलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर क्षेत्र एवं एक अफगानिस्तान क्षेत्र पर बना हुआ है। हरियाणा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 22 एवं 24 जनवरी के दौरान बारिश एवं तेज हवाओ के चलने की संभावना है। 

हरियाणा के इन हिस्सों में बदलेगा मौसम 

22 जनवरी के दौरान हरियाणा के भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेन्दरगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र में गरज चमक के साथ बादलो की आवाजाही बनी रह सकती है, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। 23 से 24 जनवरी के दौरान फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, अम्बाला, चरखीदादरी समेत अन्य कई जिलों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। पंजाब राज्य में 22 से 24 जनवरी के दौरान अमृतसर, फाजिल्का, तरनतारन, कपूरथला समेत अन्य कुछ जिलों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट 

प्रदेश में 22 से 24 जनवरी के दौरान अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। प्रदेश के पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 22 जनवरी के दौरान गरज चमक के साथ वज्रपात एवं कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। बिहार राज्य में भी सुबह एवं रात के समय चम्पारण के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों, वैशाली, लखीसराय, शेखपुरा, कटिहार, पूर्णिया समेत अन्य कुछ जिलों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो सकता है।