1. Home
  2. मंडी भाव

कपास मंडियों में बढ़ने लगे है भाव, जाने आज का सटीक कपास मंडी भाव

kapas mandi bhav
थांदला मंडी में कपास लॉन्ग फाइबर का औसत भाव 8000 रु , वागडिया मंडी में कपास शंकर 6 का औसत भाव 7250 रु प्रति क्विंटल का रहा है। तलेजा मंडी में कपास शंकर 6 का औसत भाव 6855 रु प्रति क्विंटल का रहा है।। वही पर सूरतगढ़ मंडी में अमरीकन कपास का औसत भाव 7455 रु एवं देशी कपास का औसत भाव 7500 रु के करीब रहा है।

साल 2025 की शुरुआत के साथ ही किसानो को कपास के भाव में अच्छी उछाल की उम्मीद थी और ये उम्मीद पूरी होती दिख रही है। धीरे धीरे कपास के भाव MSP से ऊपर होने लगते है। सरकार द्वारा लागु MSP रेट से ऊपर किसानो को कपास के भाव धीरे धीरे मिलने लगे है। देश की अलग अलग मंडियों में कपास की मांग बढ़ने के साथ ही रेट में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। सरकार की तरफ से साल 2024 से 2025 के लिए कपास का MSP रेट लम्बे रेशे वाली कपास के लिए 7521 रु एवं मध्यम रेशे वाली कपास के लिए MSP रेट 7121 रु तय किया गया है। फ़िलहाल अलग अलग मंडियों में MSP रेट के करीब भाव मिलने लगे है जबकि कुछ मंडियों में कपास के दाम MSP से भी ऊपर बढ़ रहे है। 

कपास उत्पादन कम रहने की संभावना 

इस साल कपास की उत्पादन के कम होने से भाव में अच्छा उछाल आ सकता है। इस साल करीब 25.96 लाख गांठ तक कपास का उत्पादन कम होने की संभावना जताई जा रही है। महाराष्ट्र राज्य की अलग अलग मंडियों में किसानो को कपास की अच्छी कीमत मिल रही है। कपास की कीमत इन मंडियों में MSP रेट से ऊपर बनी हुई है। जिससे किसानो को काफी अच्छा फायदा हो रहा है। कपास के उत्पादन में कमी एवं मांग बढ़ने के चलते किसानो को अच्छी कीमत मिल सकती है। 

देश की अलग अलग मंडियों में कपास के औसत भाव 

कपास के भाव धीरे धीरे MSP से ऊपर बढ़ने लगे है। आदमपुर मंडी में कपास का औसत भाव 7000 रु प्रति क्विंटल की दर से बना है, जबकि आदिलाबाद मंडी में कपास का औसत भाव 7100 रु के करीब चल रहा है।  अंजाद मंडी में कपास Unginned का भाव 5500 रु के करीब औसत है। जबकि बदनावर मंडी में कपास Unginned का भाव 7478 रु प्रति क्विंटल का औसत है। विसनगर मंडी में कपास का औसत भाव 6740 रु प्रति क्विंटल का रहा है। जबकि उमरेड मंडी में देशी कपास का औसत भाव 7080 रु प्रति क्विंटल का रहा है। 

थांदला मंडी में कपास लॉन्ग फाइबर का औसत भाव 8000 रु , वागडिया मंडी में कपास शंकर 6 का औसत भाव 7250 रु प्रति क्विंटल का रहा है। तलेजा मंडी में कपास शंकर 6 का औसत भाव 6855 रु प्रति क्विंटल का रहा है।। वही पर सूरतगढ़ मंडी में अमरीकन कपास का औसत भाव 7455 रु एवं देशी कपास का औसत भाव 7500 रु के करीब रहा है। श्री करणपुर मंडी में अमरीकन कपास का भाव 7490 रु के करीब रहा है। वारंगल परकाल मंडी में कपास unginned का औसत भाव 6800 रु प्रति क्विंटल का रहा है। 

खरगोन मंडी में कपास Unginned का भाव 7000 रु प्रति क्विंटल , नांदेड़ की किनवट मंडी में कपास का औसत भाव 6975 रु प्रति क्विंटल का रहा है। धार की कुक्षि मंडी में मध्यम रेशे वाली कपास का औसत भाव 7000 रु एवं Unginned कपास का औसत भाव 7100 रु प्रति क्विंटल का रहा है। मोरबी मंडी में कपास लोकल का औसत भाव 7200 रु प्रति क्विंटल का रहा है। सिरसा मंडी नई ग्रेन मार्किट में कपास अमरीकन का भाव 7450 रु के करीब औसत रहा है खरगोन की करहि मंडी में कपास मध्यम फाइबर का औसत भाव 7000 रु प्रति क्विंटल, अलीराजपुर जोबट मंडी में मध्यम रेशे वाली कपास का औसत भाव 7000 रु एवं Unginned कपास का भाव 7000 रु प्रति क्विटनल का रहा है। 

झाबुआ मंडी में कपास Ginned का भाव 7921 रु , मध्यम रेशे वाली कपास का भाव 6950 रु , Unginned कॉटन का रेट 7000 रु प्रति क्विंटल का औसत है। हिसार मंडी में अमरीकन कपास का औसत भाव 7300 रु प्रति क्विंटल का रहा है।  मोरबी हलवद मंडी में कपास का औसत भाव 7325 रु प्रति क्विंटल का रहा है। घरसाना मंडी में अमरीकन कपास का औसत भाव 7500 रु प्रति क्विंटल, खम्मन मंडी में Unginned कपास का औसत भाव 7000 रु , धामनोद मंडी में कपास Unginned का रेट 7100 रु , ऐलानाबाद मंडी में कपास अमरीकन का भाव 7336 रु , गोलूवाला मंडी में कपास का औसत भाव (अमरीकन) 7426 रु प्रति क्विंटल का रहा है। 

बड़वाह मंडी में कपास Unginned का औसत भाव 7110 रु , भट्टू कलां मंडी फतेहाबाद में अमरीकन कपास का औसत भाव 7270 रु प्रति क्विंटल रहा है  अमरेली मंडी में कपास का औसत भाव 7335 रु प्रति क्विंटल, भेसान मंडी जूनागढ़ में कपास का औसत भाव 7380 रु प्रति क्विंटल , आदिलबद बॉथ मंडी में कपास 7380 रु के औसत भाव पर बिक रही है। भीकनगांव मंडी में कपास Unginned का औसत भाव 7190 रु प्रति क्विंटल का रहा है।