सरसो की आवक हो रही है कम, मंडियों में तेजी की उम्मीद, जाने आज सटीक सरसो मंडी भाव

सरसो के बम्पर उत्पादन का अनुमान
इस साल सरसो के बम्पर उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है। देश के राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में बड़े रकबे में सरसो की बुआई हुई है। और अब सरसो धीरे धीरे आगामी 1 महीने के दौरान कटाई के लिए तैयार हो जाएगी। फरवरी मार्च महीने के दौरान सरसो मंडियों में आने से सरसो के भाव पर भी असर होगा। इस बार सरसो के भाव किसानो को अच्छे मिलेंगे या नहीं ये तो मार्किट में खाद्य आयल की मांग एवं सरसो आयल प्लांटों पर सरसो की मांग के आंकड़े आने के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल देश की मंडियों में सरसो का औसत भाव क्या रहा है। इसकी जानकारी आपको दे रहे है ...
देश की प्रमुख मंडियों में सरसो के भाव
सरसो फ़िलहाल 5 से 6 हजार के आंकड़े के इर्द गिर्द घूम रही है। ना कोई ख़ास तेजी है और ना ही कोई बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन आवक में जरूर कटौती दर्ज की गई है। जिससे सरसो के भाव में मामूली बढ़त हो सकती है। आज औरैया की अछल्दा मंडी में सरसो का औसत भाव 5680 रु प्रति क्विंटल का रहा है। शिवपुरी की बदरवास मंडी में सरसो का औसत भाव 5300 रु , अलीगढ मंडी में सरसो का औसत भाव 5950 रु प्रति क्विंटल के करीब है। औरैया मंडी में सरसो का औसत भाव 5680 रु प्रति क्विंटल का रहा है।
बहराइच मंडी में सरसो का औसत भाव 6000 रु , मंडला की बिछिया मंडी में सरसो का औसत भाव 5501 रु , बूंदी मंडी में सरसो 5515 रु प्रति क्विंटल के औसत भाव पर बिक रही है। जबकि कानपूर की चौबेपुर मंडी में सरसो का औसत भाव लगभग 5900 रु प्रति क्विंटल का रहा है, बरन की अटरू मंडी में सरसो का औसत भाव 5667 रु प्रति क्विंटल, बुलन्दशहर मंडी में सरसो का औसत भाव 6050 रु प्रति क्विंटल के करीब रहा है।
देश की अन्य मंडियों में सरसो औसत भाव
उन्नावो मंडी में सरसो 5980 रु , वाराणसी मंडी में 5915 रु , गंगानगर की श्री करणपुर मंडी में 5500 रु , शाहजापुर मंडी में 6125 रु , जौनपुर के शाहगंज मंडी में 5920 रु , टूंडला मंडी में 6150 रु , सागर मंडी में 5570 रु , झुंझनू की सूरजगढ़ मंडी में 5500 रु , शामली मंडी में लोही ब्लैक सरसो का औसत भाव 6050 रु , प्रतापगढ़ मंडी में 5400 रु , नदिया मंडी येलो ब्लैक का औसत भाव 5975 रु , मिर्ज़ापुर मंडी में 5950 रु , मथुरा मंडी में 5900 रु , मेहसाणा मंडी में 5650 रु , नाहरगढ़ मंडी में सरसो का औसत भाव 5320 रु , जालौन की ओरई मंडी में 5750 रु प्रति क्विंटल का औसत भाव रहा है।
टोंक की मालपुरा मंडी में सरसो का औसत भाव 6281 रु प्रति क्विंटल का रहा है, महोबा मंडी में सरसो का औसत भाव 5650 रु , झालावाड़ की खानपुर मंडी में सरसो का औसत भाव 5730 रु , लखनऊ मंडी में सरसो का औसत भाव 5970 रु , खतरा बांकुरा मंडी में में सरसो का औसत भाव 5750 रु , मैनपुरी मंडी में सरसो 5900 रु के औसत भाव पर बिक रही है। हरदोई मंडी में सरसो 5960 रु प्रति क्विंटल के दाम पर बिक रही है। जबकि जालौन मंडी में 5587 रु एवं कटनी मंडी में सरसो का औसत भाव 5690 रु का रहा है। हरदा मंडी में 5210 रु एवं इटारसी मंडी में 5100 रु का औसत भाव रहा है।