1. Home
  2. मंडी भाव

सरसो मंडियों में आवक हुई कम, भावो में तेजी की संभावना, जाने आज के सटीक सरसो भाव

mustard rate
सरसो मंडियो में मंगलवार के दिन अलग अलग राज्यों में आवक में कमी देखने को मिली है। जिसके चलते भावो में हल्की तेजी की संभावना बन सकती है। उत्तर प्रदेश राज्य की मंडियों में सरसो की आवक 229 टन के करीब हुई है। वही पर अन्य कुछ राज्यों में भी सरसो की आवक में कटौती देखने को मिली है। 

आज मंगलवार के दिन सरसो मंडियों में आवक में कमी रही है। आज मध्य प्रदेश राज्य की मंडियों में सरसो की आवक 71 टन के करीब रही है। वही पर गुजरात राज्य की मंडियों में आवक 76 टन के करीब रही है। अलग अलग मंडियों में फ़िलहाल आवक में कमी होने से मार्किट में सरसो के भाव में तेजी की उम्मीद हो सकती है। लेकिन बड़ी तेजी आने की संभावना कम है। उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसो की आवक करीब 229 टन के करीब है जबकि राजस्थान राज्य की मंडियो में 115 टन के करीब सरसो की आवक आज रही है। 

जबकि सोमवार के दिन आवक काफी अच्छी रही थी। मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसो की आवक करीब 329 टन रही थी। वही पर राजस्थान की मंडियों में सरसो की आवक सोमवार के दिन 1686 टन के करीब रही थी। पश्चिमी बंगाल में 80 टन एवं उत्तर प्रदेश की मंडियों में 20 जनवरी को 914 टन के करीब रही थी, गुजरात राज्य की अधिकांश मंडियों में सरसो की आवक सोमवार के दिन 134 टन के करीब रही थी। हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, दिल्ली  की मंडियों में लगभग सोमवार के दिन 3158 टन सरसो की आवक रही थी। 

महंगाई पर सरकार की नजर 

फ़िलहाल देश में खाद्य उत्पादो एवं आयल पर बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की सख्त नजर बनी हुई है। सोमवार के दिन ही केंद्र सरकार आयात मंत्रालय की तरफ से तुअर दलहन के लिए निशुल्क आयात निति को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया है। देश में बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है, ऐसे में खाद्य आयल की मांग के मुताबिक विदेशो से आयातित आयल को लेकर भी सरकार की नजर टेढ़ी नजर आ रही है। ऐसे में सरसो के भावो में बड़ी तेजी की उम्मीद करना ठीक नहीं है। हालाँकि आवक के कम होने से मामूली तेजी की उम्मीद हो सकती है। 

देश की अलग अलग मंडियों में सरसो के औसत भाव 

फ़िलहाल देश की अलग अलग मंडियों में सरसो के भाव लगभग 5 से 6 हजार के बीच बने हुए है। आगरा की अछनेरा मंडी में सरसो के औसत भाव 6040 रु प्रति क्विंटल की दर से बने हुए है। जबकि शाजापुर के आगर मंडी में सरसो 5590 रु के औसत भाव पर बिक रही है। आज औरैया की अछल्दा मंडी में सरसो 5650 रु के औसत भाव पर बिक रही है। बहराइच मंडी में सरसो का औसत भाव आज 5990 रु प्रति क्विंटल पर बना हुआ है। जयपुर की बस्सी मंडी में आज सरसो का औसत भाव 5672 रु प्रति क्विंटल की दर से बना हुआ है। 

आज बरेली मंडी में सरसो 5986 रु के औसत भाव पर बिक रही है, जबकि बांकुरा सदर मंडी में सरसो आज 5650 रु प्रति क्विंटल की दर से बिक रही है। औरैया मंडी में सरसो का औसत भाव आज 5680 रु प्रति क्विंटल है।  प्रयागराज के अल्लाहाबाद मंडी में सरसो के औसत भाव आज 6000 रु प्रति क्विंटल की दर से बने हुए है। दमोह मंडी में सरसो 5190 रु , डिंडोरी मंडी में सरसो 5000 रु , इटावाः मंडी में सरसो 5760 रु , चंदौली मंडी में सरसो 5950 रु , धानेरा मंडी में सरसो का भाव 5495 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रहा है। 

फ़ैजाबाद मंडी में सरसो का औसत भाव 5540 रु , हरदा मंडी में सरसो 4799 रु , आर्गेनिक सरसो 4900 रु के भाव पर बिक रही है, कैंडी मुर्शिदाबाद मंडी में सरसो 5750 रु , घिरोर मंडी में सरसो 6000 रु , कानपूर मंडी में सरसो 5750 रु , कोलारस मंडी में सरसो 5745 रु , कोटा मंडी में सरसो 5600 रु , लखीमपुर मंडी में सरसो 5980 रु , खैरगढ़ मंडी में सरसो 5900 रु प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रही है। लखनऊ मंडी में सरसो का भाव 5970 रु , मैनपुरी मंडी में 6000 रु , मथुरा मंडी में 5900 रु , नाहरगढ़ मंडी 5740 रु , राजकोट मंडी में सरसो का भाव 5250 रु , मंडला मंडी में सरसो 5450 रु प्रति  क्विंटल के भाव से बिकी है। लालसोट मंडी में सरसो 6025 रु , मंडावरी मंडी में सरसो 6000 रु के औसत भाव पर बिकी है। शामली मंडी में सरसो का भाव 6050 रु , उन्नावो में मंडी में 5975 रु के औसत भाव पर सरसो के रहे है।