1. Home
  2. मंडी भाव

मंडियों में सरसो के सटीक एवं ताजा भाव, देंखे सरसो में कितनी है तेजी

mustard rate
सरसो मंडियों में सरसो की नई आवक शुरू हो चुकी है। धीरे धीरे आवक में बढ़ोतरी होने से भावो में भी हलचल नजर आने लगी है। पिछले कई महीनो से सरसो के दाम स्थिर चल रहे थे, हल्की तेजी मंदी सरसो की कीमत में नजर आ रही थी। फ़िलहाल कुछ मंडियों में सरसो के दाम MSP से ऊपर चल रहे है तो कुछ मंडियों में सरसो की कीमत 5000 रु से 5500 रु तक चल रही है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान राज्यों में नई सरसो की आवक शुरू होने से मंडियों में सरसो की आपूर्ति बढ़ रही है। जिससे सरसो के दाम पर दवाब बढ़ रहा है। 

सरसो की नई फसल की कटाई के साथ अब किसानो ने मंडियों में सरसो की फसल लानी शुरू कर दी है। जिससे मार्किट में सरसो की आपूर्ति बढ़ने लगी है। सरसो मंडियों में भावो में भी तब्दीली देखने को मिल रही है। देश की अलग अलग मंडियों में सरसो की कीमत MSP के करीब तो कुछ मंडियों में कीमत सरसो की MSP से ऊपर भी चल रही है। ये वैरायटी के आधार पर कीमत ऊपर निचे हो रही है। केंद्र सरकार ने सरसो की MSP दर साल 2025 से 2025 के लिए 5950 रु प्रति क्विंटल रखा है। जो की साल 2024 से 2025 की दर से 300 रु अधिक है। साल 2024 से 2025 में सरसो का MSP मूल्य केंद्र सरकार ने 5650 रु तय किया हुआ था। जो की अब 300 रु बढ़ चूका है। 

किसानो को इस बार बढ़ा हुआ MSP मूल्य मिलने वाला है। लेकिन ये केवल उन किसानो को मिलेगा। जिन्होंने MSP दर पर सरसो की बिक्री के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। अलग अलग राज्यों में MSP पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में लाखो किसानो ने MSP पर सरसो की बिक्री के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। मध्य प्रदेश में 15 लाख से अधिक किसानो ने इस बार MSP पंजीकरण की प्रक्रिया को अब तक पूर्ण कर लिया है। फ़िलहाल सरसो का उत्पादन इस साल कमी हो सकती है। 

नमी के कारण सरसो दाम में कमी 

राजस्थान राज्य में सरसो की भरपूर पैदावार होती है। और अभी अगेती सरसो की कटाई शुरू हो चुकी है और मंडियों में सरसो पहुंच रही है। लेकिन नमी होने के कारण किसानो को सरसो के दाम कम मिल रहे है। हालाँकि पुरानी सरसो के दाम अच्छे मिल रहे है। नई सरसो में नमी होने से किसानो को 4800 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल के लगभग दाम मिल रहे है। नई सरसो में नमी के कारण इसका भंडारण  करना आसान नहीं होता है। और सरसो में फफूंदी भी लगने का डर होता है। इसलिए मंडियों में सरसो खरीदार नई सरसो की खरीद से बचते है या फिर कम दाम में खरीद करते है। इसके साथ साथ नमी के साथ सरसो का वजन अधिक होता है लेकिन नमी वाली सरसो का स्टॉक करने के बाद कुछ दिन में नमी कम होने से इसका वजन कम होता है। जिससे व्यापारियों को नुकसान होता है। ये भी बड़ी वजह है की नई सरसो कम दाम में खरीदते है। अभी सरसो की आवक शुरू हुई है। मार्च से अप्रेल महीने में बम्पर आवक की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में कीमतों में भी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। 

देश की प्रमुख मंडियों में सरसो के भाव 

सरसो मंडियों में भाव फ़िलहाल ठीकठाक मिल रहे है। बेवर मंडी में सरसो की अधिकतम कीमत 5600 रु एवं औसत कीमत 5400 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रही है। आज कैंडी मंडी में सरसो की  औसत कीमत 5750 रु एवं अधिकतम कीमत 5800 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रही है। 

Sarso Mandi bhav
मंडी का नाम  सरसो का औसत भाव सरसो की आवक (टन)
वीरमगाम सरसो भाव 5475/रु प्रति क्विंटल 21.30(टन)
रापर सरसो भाव 5185/रु प्रति क्विंटल 2.88(टन)
मेहसाणा सरसो भाव 5475/रु प्रति क्विंटल 18(टन)
जसदान सरसो भाव 5150/रु प्रति क्विंटल 0.40(टन)
राजकोट सरसो भाव 5300/रु प्रति क्विंटल 25(टन)
मोडासा सरसो भाव 5450/रु प्रति क्विंटल 16(टन)
वडाली सरसो भाव 5090/रु प्रति क्विंटल 7(टन)
धारगृध्रा सरसो भाव 5050/रु प्रति क्विंटल 63 (टन)
खातेगांव सरसो भाव 5488/रु प्रति क्विंटल 4.73(टन)
फैज़ाबाद सरसो भाव 5560/रु प्रति क्विंटल (टन)
सफदरगज सरसो भाव 5650/रु प्रति क्विंटल (टन)
बरेली सरसो भाव 5950/रु प्रति क्विंटल 1(टन)
सतना सरसो भाव 5500/रु प्रति क्विंटल 66.80(टन)
बिहोरा सरसो भाव 5625/रु प्रति क्विंटल 2.72(टन)
मिर्ज़ापुर सरसो भाव 5650/रु प्रति क्विंटल 14(टन)
बांगरमऊ सरसो भाव 5920/रु प्रति क्विंटल 6(टन)
सूरजगढ़ सरसो भाव 5900/रु प्रति क्विंटल 1.50(टन)
कैंडी सरसो भाव 5750/रु प्रति क्विंटल 8(टन)
आसनसोल सरसो भाव 5765/रु प्रति क्विंटल 4.30(टन)
लखनऊ सरसो भाव 5970/रु प्रति क्विंटल 8(टन)
ललितपुर सरसो भाव 5050/रु प्रति क्विंटल 190(टन)
टूंडला सरसो भाव 5600/रु प्रति क्विंटल 100(टन)
चंदौली सरसो भाव 5900/रु प्रति क्विंटल 0.80(टन)
बुलंदशहर सरसो भाव 6060/रु प्रति क्विंटल 15(टन)