1. Home
  2. मंडी भाव

गेहू में तेजी बरकरार, देखे देश की प्रमुख मंडियों से गेहू की ताजा कीमते

wheat bonus
नए गेहू की आवक धीरे धीरे शुरू हो रही है। लेकिन गेहू की कीमते निचे आने का नाम नहीं ले रही है। अभी भी देश में अलग अलग मंडियों में गेहू MSP से ऊपर बिक रहा है। केंद्र द्वारा भी गेहू की कीमतों में कटौती के लिए OMSS के जरिये बिक्री की लिमिट को बढ़ाया जा चूका है। लेकिन इसका भी ख़ास असर गेहू की कीमतों में नहीं हुआ है। आज भी गेहू की कीमते लगातार तेज बनी हुई है। मध्य मार्च से अप्रेल माह के दौरान गेहू की बम्पर आवक होने से शायद गेहू की कीमत में कुछ हद तक राहत मिल सकती है। 

केंद्र एजेंसी FCI एवं राज्य स्तरीय एजेंसी की तरफ से गेहू एवं सरसो समेत अन्य फसलों की MSP खरीद के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। अलग अलग राज्य विपणन बोर्ड की तरफ से खरीद केन्द्रो का चयन एवं बारदाने समेत अन्य सभी तैयारी तेजी के साथ पूर्ण की जा रही है। मध्य मार्च से लेकर अप्रेल माह के दौरान गेहू की बम्पर आवक देखने को मिलेगी। इस बार गेहू उत्पादन भी अच्छा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन फ़िलहाल देश की अलग अलग मंडियों में गेहू की कीमत लगातार MSP से ऊपर चल रही है। 

बढ़ती गेहू की कीमतों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में OMSS के जरिये लिमिट को बढ़ाया गया है। और इस निर्णय के बाद कुछ हद तक कीमत कम हुई है लेकिन अभी भी गेहू में तेजी बरकरार है। गेहू के दाम वैरायटी के हिसाब से MSP के ऊपर ही चल रहे है। लेकिन जैसे जैसे गेहू की आवक बढ़नी शुरू होगी तो कीमतों में गिरावट की उम्मीद बन सकती है। इस बार केंद्र सरकार ने भी गेहू का MSP मूल्य 150 रु तक बढ़ाया है। जिसके बाद गेहू की MSP दर बढ़कर 2,425 रु प्रति क्विंटल हो चूका है। साल 2024 से 2025 के लिए ये मूल्य 2275 रु पर था लेकिन अब 150 रु का इजाफा हो चूका है तो साल 2025 से 2026 के लिए ये मूल्य 2425 रु प्रति क्विंटल की दर से किसानो को मिलने वाला है। 

कुछ राज्यों में बोनस की घोषणा 

राजस्थान एवं मध्य प्रदेश राज्यों में इस बार किसानो को बोनस की घोषणा भी की गई है। राज्य सरकार किसानो को गेहू की MSP खरीद पर बोनस जारी करने वाली है। राजस्थान राज्य में हाल ही में जारी बजट में गेहू के बोनस को लेकर रास्ता साफ हो चुके है। वही पर मध्य प्रदेश राज्य के किसानो को भी राज्य सरकार बोनस इस साल देने वाली है। आज मंडियों में गेहू की कीमत क्या रही है आइये जानते है। 

देश की प्रमुख मंडियों से गेहू के औसत भाव 

अलग अलग वेरिएटी के आधार पर कीमत अलग अलग होती है। विशालपुर मंडी में गेहू दारा की औसत कीमत आज 2950 रु प्रति क्विंटल की दर से रही है। जबकि विदिशा मंडी में गेहू की कीमत 2680 रु एवं उन्नावो मंडी में गेहू दारा की औसत कीमत 2855 रु प्रति क्विंटल की दर से आज रही है। उज्जैन में आज गेहू 3121 रु के औसत भाव से मंडी में बिक रहा है। थांदला मंडी में गेहू मिल क्वालिटी का औसत भाव 2800 रु का रहा है। जबकि तराना मंडी में गेहू 2801 रु एवं टिमरनी मंडी में गेहू 2851 रु के भाव पर रहा है। 

सुल्तानपुर मंडी में गेहू दारा की औसत कीमत आज 2640 रु , सियाणा मंडी में गेहू दारा 2750 रु के औसत भाव पर बिक रहा है। शुजालपुर मंडी में गेहू 2662 रु , सीहोर मंडी में मिल गुणवव्ता गेहू की कीमत 2825 रु एवं अन्य गेहू की कीमत 2841 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रही है। शामली मंडी में गेहू दारा की कीमत 3000 रु प्रति क्विंटल, शिमोगा मंडी में गेहू सुपर फाइन की कीमत 3950 रु औसत रही है। शाहगंज मंडी में गेहू दारा की औसत कीमत 2960 रु ,  सेंधवा मंडी में गेहू 3025 रु के औसत भाव पर बिका है। सैन्थया मंडी में गेहू सोनालिका का औसत भाव 2700 रु , सांवेर मंडी में गेहू मिल क्वालिटी का भाव 2990 रु , रेवा मंडी में गेहू मिल क्वालिटी 2815 रु , रतलाम में गेहू 2676 रु प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है। 

मंडी पाटन में गेहू मिल क्वालिटी की औसत कीमत 3100 रु , पेटलावद मंडी में गेहू 2900 रु , पुहवा मंडी गेहू दारा 2740 रु , पचौर मंडी में गेहू मिल क्वालिटी 2600 रु , राहतगढ़ मंडी में गेहू मिल क्वालिटी 2816 रु , राजगढ़ मंडी में लोकवन गेहू की औसत कीमत 2920 रु प्रति क्विंटल की आज रही है। नवाबगंज मंडी में गेहू द्र 2950 रु , नीमच मंडी में गेहू 3190 रु , मुंडी मंडी में गेहू 2500 रु , नानपारा मंडी गेहू 2300 रु , नागदा मंडी में गेहू 3002 रु प्रति क्विंटल की औसत दर से बिक रहा है। मंदसौर मंडी में गेहू मिक्स 2864 रु , मंडला मंडी में गेहू मिल गुणवव्ता औसत भाव 2760 रु , मिर्ज़ापुर मंडी में गेहू दारा औसत भाव 2975 रु प्रति क्विंटल का रहा है।