किसानो को मिल रहा है गेहू का बेहतर दाम, देखे आज मंडियों से गेहू के सटीक भाव

देश की प्रमुख मंडियों में अभी भी गेहू की कीमत MSP रेट से अधिक बनी हुई है। जिससे गेहू किसानो को फ़िलहाल बेहतर दाम मिल रहा है। मार्च मध्य महीने से लेकर अप्रेल माह के दौरान गेहू की बम्पर आवक शुरू होने वाली है। जिससे दामों में कटौती होने की पूरी उम्मीद है। बढ़ती महंगाई की दर सरकार के लिए भी परेशानी खड़ी कर रही है। इस बार गेहू की बम्पर उत्पादन की खबरे आ रही है। अनुमान है की देश में गेहू का अच्छा उत्पादन होगा। जिससे बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने में मदद हो सकती है। फ़िलहाल देश की मंडियों में गेहू की कीमत क्या चल रही है आइये जानते है।
देश की प्रमुख मंडियों में गेहू का भाव
अछल्दा मंडी में गेहू न्यूनतम भाव 2900 रु एवं अधिकतम भाव 3100 रु दारा वैरायटी का चल रहा है। जबकि सतना की अमरपाटन मंडी में गेहू मिल गुणवव्ता का अधिकतम भाव 2750 रु एवं न्यूनतम भाव 2745 रु प्रति क्विंटल चल रह रहा है। बीरभूम की बोलपुर मंडी गेहू सोनालिका का न्यूनतम भाव 2500 रु एवं अधिकतम भाव 2700 रु प्रति क्विंटल का रहा है। रेवा की चाकघाट मंडी में गेहू मिल क्वालिटी का न्यूनतम भाव 2800 रु एवं अधिकतम भाव 2800 रु का रहा है। देवास मंडी में गेहू की अधिकतम कीमत 2750 रु एवं न्यूनतम कीमत 2600 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रहा है।
टोंक की दूनी मंडी में गेहू की कीमत 2899 रु अधिकतम रही है। हरसूद मंडी खंडवा में गेहू मिल गुणवव्ता की अधिकतम कीमत 2710 रु प्रति क्विंटल की रही है। जहांगीराबाद मंडी में गेहू दारा की अधिकतम कीमत 2970 रु , खंडवा मंडी में गेहू मिल क्वालिटी का अधिकतम भाव 2734 रु चल रहा है। खरगोन मंडी में गेहू की कीमत 2980 रु , लक्शर मंडी में गेहू की कीमत 2400 रु अधिकतम रही है।
गेहू की औसत कीमत
झाबुआ मंडी में गेहू की औसत कीमत 2850 रु , खैरगढ़ मंडी में गेहू दारा वैरायटी की औसत कीमत 2750 रु , मोरेना मंडी में गेहू की औसत कीमत 3066 रु , निवाड़ी मंडी में गेहू मिल क्वालिटी 2900 रु के औसत भाव से चल रही है। मंडला मंडी में गेहू मिल क्वालिटी 2825 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रही है। पचौर मंडी में गेहू की औसत कीमत 2730 रु , सीहोर मंडी में गेहू मिल क्वालिटी 2850 रु , सियोनी मंडी में गेहू लोकल का औसत भाव 2830 रु सिकंदराराऊ मंडी में गेहू दारा की औसत कीमत 2875 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रहे है।
सेंधवा मंडी में गेहू 3000 रु , उमरिया मंडी में गेहू लोकल 2760 रु एवं थांदला मंडी में गेहू मिल गुणवत्ता का औसत भाव 3000 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रहा है। सुल्तानपुर मंडी में गेहू दारा की कीमत 2860 रु , तुलसीपुर मंडी में गेहू दारा की औसत कीमत 2950 रु प्रति क्विंटल की दर से रही है। सुवासरा मंडी में गेहू 2078 रु , सीधी मंडी में गेहू मिल क्वालिटी का औसत भाव 2530 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रही है।