आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, देखे मौसम पूर्वानुमान

देश के कुछ हिस्सों में फ़िलहाल एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। जिसके कारण आगामी दो दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश , आंधी एवं वज्रपात सम्बंधित घटनाएं दर्ज हो सकती है। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लदाख सहित अन्य कई क्षेत्र शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी से जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में भारी बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। इन दो दिनों के दौरान किसानो को थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। बारिश से फसलों में फायदा होने के साथ साथ नुकसान की संभावना भी होती है।
उत्तर प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका
प्रदेश में 27 से 1 मार्च तक अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव दर्ज हो सकता है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में आज 27 फरवरी के दिन अलग अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की घटनाये एवं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधिया भी दर्ज हो सकती है। जबकि 29 से 1 मार्च तक पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन एवं वज्रपात की घटनाये दर्ज हो सकती है। हवाओ की रफ़्तार तेज रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों के दौरान प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।
हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश
27 से 1 मार्च के दौरान अलग अलग राज्यों में मौसम में बदलाव दर्ज हो सकता है। बिहार राज्य में 1 मार्च के दौरान नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर , कटिहार क्षेत्र में मौसम में बदलाव के आसार है। 28 फरवरी के दौरान रोहतास, भबुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर क्षेत्र में मौसम में बदलाव की संभावना है। 27 से 28 फरवरी के दौरान हरियाणा राज्य के रेवाड़ी , महेंद्रगढ़, गुरुग्राम , फरीदाबाद, मेवात सहित अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया शुरू होने वाली है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि पंजाब राज्य के भी अधिकांश हिस्सों में 27 से 28 फरवरी के दौरान गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
आगामी 24 घंटो के दौरान अंडमान निकोबार क्षेत्र , जम्मू कश्मीर, आंध्रा प्रदेश के तटीय हिस्सों , तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। जबकि मणिपुर क्षेत्र , मिजोरम, नागालैंड, एवं केरल क्षेत्र में भी बारिश की गतिविधिया आगामी 24 घंटो में दर्ज हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में 27 से 1 मार्च तक मौसम में बदलाव होंगे। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, उन्ना, शिमला सहित अन्य अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 1 मार्च के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी होने के आसार है।