1. Home
  2. मौसम

मैदानी क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, जाने मौसम अपडेट

weather
22 से 23 जनवरी के दौरान नए सिस्टम के एक्टिव होने के कारण देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश की संभावना बढ़ गई है। जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी नए सिस्टम के प्रभाव के चलते 23 जनवरी के दौरान बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। 

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे है। 22 से 23 जनवरी के दौरान हिमालयी क्षेत्रों, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। राजस्थान राज्य के कुछ हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिलेगा, इसके प्रभाव से राजस्थान राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। जनवरी माह लगभग खत्म होने को है और धीरे धीरे देश के अलग अलग हिस्सों में ठण्ड कम हो रही है। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बार जितनी ठण्ड की उम्मीद की जा रही थी, वैसी ठण्ड देखने को नहीं मिली है। 

फ़िलहाल नए सिस्टम के एक्टिव होने के कारण हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों एवं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है, मौसम में बदलाव के साथ हवाओ की रफ़्तार तेज हो सकती है। मंगलवार के दिन भी जम्मू कश्मीर एवं हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज हुई है। सुबह के समय घने कोहरे का असर कुछ राज्यों में अलग अलग हिस्सों में देखने को मिल रहा है। लेकिन आगामी कुछ दिनों के दौरान इसका प्रभाव कम होने के आसार है। जैसे जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सर्दी के खत्म होने के आसार बन रहे है। 

पिछले 24 घंटो के दौरान मुज्जफराबाद, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान सहित लक्षद्वीप क्षेत्र में बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है। वही पर तमिलनाडु में भी अलग अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधिया पिछले 24 घंटो के दौरान दर्ज की गई है। आज हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात, पलवल क्षेत्र में बादलो की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि पंजाब के संगरूर एवं पटियाला क्षेत्र में मौसम में बदलाव की संभावना है। 

धीरे धीरे बढ़ने लगा है तापमान 

देश के अलग अलग हिस्सों में 23 जनवरी के बाद बारिश की गतिविधिया लगभग खत्म होने की संभावना है। मौसम में धीरे धीरे बदलाव के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है। मौसम अधिकांश राज्यों में शुष्क रहेगा। धीरे धीरे लोगो को ठण्ड से राहत मिलेगी। लेकिन कुछ स्थानों जैसे की पंजाब, बिहार सहित उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का असर जारी रह सकता है। सुबह एवं रात के समय कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है। दिन के समय अच्छी धुप खिली रह सकती है।