1. Home
  2. मौसम

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा मौसम, अलग अलग राज्यों में तेज हवाओ के साथ बारिश का अलर्ट

weather update
देश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अलग अलग राज्यों में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया शुरू हो चुकी है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भी मौसम में बदलाव आगामी 24 घंटो के दौरान देखने को मिलेगा। पंजाब एवं हरियाणा राज्य के अलग अलग हिस्सों में बादल की आवाजाही एवं तेज हवाओ, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है । 

Weather Today : देश के अलग अलग हिस्सों में फिर से मौसम बदलने वाला है। नए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, केरल, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित अन्य कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। 27 से 28 फरवरी के दौरान गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया एवं कुछ स्थानों पर वज्रपात की संभावना बन रही है। राजस्थान राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी तीन दिनों के दौरान नए सिस्टम के प्रभाव से बारिश एवं तेज हवाओ की संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 

राजस्थान राज्य में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान बीकानेर , जयपुर एवं भरतपुर संभाग, शेखावटी क्षेत्र में हल्की बारिश कुछ स्थानों पर हो सकती है। जबकि कुछ स्थानों पर बादलो की आवाजाही जारी रह सकती है। राजस्थान के पश्चिमी उत्तर एवं उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया आगामी तीन दिनों के दौरान दर्ज हो सकती है। 

जबकि आज 27 फरवरी से जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा। जिससे भारी बारिश, बर्फबारी एवं तेज हवाओ के चलने की संभावना है। जबकि आज हरियाणा राज्य के अलग अलग हिस्सों में बादल की आवाजाही दर्ज की जा सकती है कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। पंजाब राज्य में भी तेज हवाओ के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओ एवं बारिश का रुख जारी रह सकता है। 

झारखण्ड समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम 

झारखण्ड राज्य के अलग अलग हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार है लेकिन 28 फरवरी से 2 मार्च के दौरान गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा,  हजारीबाग क्षेत्र में मौसम में बदलाव की संभावना है। नए सिस्टम का प्रभाव इन क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। आगामी 2 मार्च तक इन क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। जबकि उत्तर प्रदेश राज्य में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों में बारिश एवं तेज हवाओ की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में आगामी तीन दिनों के दौरान गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है।  30 से 40kmph की रफ्तार से हवाओ के चलने के आसार है। कुछ स्थानों पर वज्रपात एवं ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। जबकि 28 से 1 मार्च के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात एवं कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है।  बिहार राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार है लेकिन कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते है। हरियाणा के सोनीपत, जींद, हिसार क्षेत्र में आज मध्यम बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। रेवाड़ी, महेन्दरगढ़, समेत आसपास के हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की गतिविधिया दर्ज हो सकती है।